बिजली संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शनात्मक रुख, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में बिजली विभाग का घेराव

SHARE:

Congress protests against power crisis, former state minister Surendra Singh Jadaavat leads siege of power department

किसानों को निर्बाध बिजली, शहर में अघोषित कटौती बंद करने और अधूरे जीएसएस कार्य जल्द पूरे करने की मांग, अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़, 24 जुलाई। पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के सानिध्य में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर किसानों के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति, शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती पर रोक तथा अभयपुर, नाहरगढ़ और सिरोड़ी क्षेत्र के अधूरे जीएसएस निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि वर्तमान समय में फसलों की सिंचाई का महत्वपूर्ण दौर चल रहा है। पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान बिजली आधारित सिंचाई पर निर्भर हैं, लेकिन मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली कटौती होने से उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कांग्रेस नेताओं ने शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती पर भी चिंता जताते हुए कहा कि इससे आमजन, व्यापारी, विद्यार्थी और घरेलू उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

ज्ञापन में अभयपुर, नाहरगढ़ और सिरोड़ी के अधूरे जीएसएस निर्माण कार्यों को भी जल्द पूरा कराने की मांग की गई। इस पर अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अभयपुर एवं नाहरगढ़ जीएसएस के कार्यादेश अजमेर कार्यालय से जारी हो चुके हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, नगेंद्र सिंह राठौड़, गोविंद शर्मा, मोहनसिंह भाटी, आजाद पालीवाल, दिनेश सोनी, अर्जुन रायका, कमल गुर्जर, रघुवीर सिंह, गेहरूगिरी गोस्वामी, राकेश घारू, सत्यनारायण सेन सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment