Chittorgarh: Dwarika Dham Colony robbery case solved within 24 hours; 6 cunning criminals arrested.

सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस की बड़ी सफलता, लूटी गई नकदी, एप्पल मोबाइल और बाइक बरामद
चित्तौड़गढ़, 06 जुलाई। शहर की द्वारिका धाम कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का कोतवाली थाना पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए छह शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, एटीएम कार्ड, एप्पल मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 4 जुलाई 2026 को सहनवा निवासी संजय सालवी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि बड़े भाई शंकरलाल सालवी के कहने पर वह अपनी भाभी से रुपये लेकर दोस्त किशन सेन के साथ चित्तौड़गढ़ आया था। रेलवे स्टेशन के पास वी-2 मार्ट के निकट भाई से मिलने के बाद दोनों जेतलिया की दुकान की ओर जा रहे थे।
रास्ते में द्वारिका धाम कॉलोनी स्थित गणपति मंदिर एवं दरगाह के पास बरगद के पेड़ के नीचे बैठने के दौरान एक मोटरसाइकिल और जुपिटर स्कूटी पर आए बदमाशों ने संजय को धक्का देकर गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग तथा मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह के सुपरविजन में कोतवाली थाना प्रभारी तुलसीराम के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस, डीएसटी और साइबर सेल की संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया।
विशेष टीम ने शहरभर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर लगातार दबिश दी। पूछताछ में छह आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व नियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि प्रारंभिक रिपोर्ट में लूट की राशि 4.90 लाख रुपये दर्ज कराई गई थी, जबकि अनुसंधान में स्पष्ट हुआ कि परिवार के सदस्यों के बीच वास्तविक राशि को लेकर भ्रम था। जांच में बैग में कुल 2 लाख रुपये होना प्रमाणित हुआ।
गिरफ्तार आरोपी: दीपक खटीक (26), निवासी मोक्षधाम के पास कच्ची बस्ती, सैंथी। अस्मित राठौड़ (22), निवासी रामनगर कच्ची बस्ती, सैंथी। आदित्य खोखर (20), निवासी बापूनगर कच्ची बस्ती, सैंथी। पवन मेघवाल (20), निवासी रामनगर कच्ची बस्ती, सैंथी, हाल मुकाम सतपुड़ा, चंदेरिया। धीरज बैरवा (22), निवासी बीज गोदाम के पीछे, पंचवटी, सैंथी। पवन वैष्णव (25), निवासी सेंट्रल एकेडमी स्कूल के पास, सैंथी।
आरोपियों से लूटी गई नकदी एटीएम कार्ड, एप्पल मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया है।
सराहनीय पुलिस टीम
कार्रवाई में थाना कोतवाली के थानाधिकारी तुलसीराम, थाना सदर के थानाधिकारी प्रेम सिंह, उप निरीक्षक पारस कुमार, नवरंग लाल, चांदमल, हरफूल, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह, कांस्टेबल ओमप्रकाश, लक्ष्मण सिंह, नंदलाल, राजकुमार, अभिषेक, सदर थाना के सुरेंद्र सिंह, भजनलाल, विनोद कुमार तथा डीएसटी एवं साइबर सेल के रामावतार, प्रहलाद, दुर्गेश, सुनील कुमार, हेमराज और पदम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Chittorgarh Loot Case, Dwarka Dham Colony Loot, Chittorgarh Police, Chittorgarh Crime News, Rajasthan Crime News, Kotawali Police Chittorgarh, Chittorgarh Breaking News, Rajasthan Police Action.
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता






