The De-addiction Public Awareness Rally delivered the message of quitting drugs.

District Collector Dr. Manju flagged off the rally.
चित्तौड़गढ़, 25 जून। निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से गुरुवार को नशामुक्ति जनचेतना रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा छोड़ने का संदेश दिया गया।
जिला कलक्टर परिसर से आयोजित जनचेतना रैली को जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला महामंत्री रघु शर्मा, नारकोटिक्स विभाग, स्काउट विभाग के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रैली कलेक्ट्रेट चौराहा से प्रारंभ होकर रोडवेज बस स्टैंड होते हुए चामटी खेड़ा चौराहा पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में नशामुक्ति जनचेतना रथ के साथ विभिन्न नशामुक्ति केंद्रों के लाभार्थी, शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी एवं अन्य प्रतिभागी शामिल हुए। हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर प्रतिभागियों ने लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जितेन्द्र कुमार गढ़वाल ने बताया कि नशामुक्ति अभियान के तहत 17 जून से 26 जून तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं, पोस्टर विमोचन, बैनर एवं होर्डिंग के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उन्होंने बताया कि योग दिवस के अवसर पर भी नशामुक्ति एवं स्वस्थ जीवन शैली को लेकर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान का उद्देश्य युवाओं सहित आमजन को नशे के नुकसान के प्रति जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में लोगों की भागीदारी बढ़ाना है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






