राहुल गांधी के जन्मदिन पर महिला कांग्रेस का सेवा अभियान, महिलाओं को बांटे सेनेटरी पैड

SHARE:

Mahila Congress’s service campaign on Rahul Gandhi’s birthday; sanitary pads distributed to women.

चित्तौड़गढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर महिला कांग्रेस द्वारा जिलेभर में सेवा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित के नेतृत्व में महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, स्वच्छता के महत्व एवं सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग और निस्तारण की जानकारी दी गई। साथ ही केक काटकर बच्चों को मिठाई और चॉकलेट वितरित की गई।

जिला अध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित ने बताया कि महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूकता जरूरी है। महिला कांग्रेस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।

कार्यक्रम में महिलाओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके संघर्षों में साथ देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला महासचिव व पार्षद सुशीला रेगर, आशा दमामी, बेगूं नगर अध्यक्ष नानी बाई रेगर, जिला सचिव दुर्गा जटिया, पिंकी रेगर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहीं।

वहीं यशोदा पुरोहित की प्रेरणा से कपासन नगर अध्यक्ष सीता देवी जाट, चित्तौड़गढ़ शहर अध्यक्ष रेणु कंवर राठौड़ और चित्तौड़गढ़ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष गायत्री चौधरी ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सेनेटरी पैड वितरण कर महिलाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें