On Rahul Gandhi’s birthday, the Mahila Congress performed social service, distributing fruits and chocolates to needy children and sanitary pads to young women.

चित्तौड़गढ़। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर चित्तौड़गढ़ महिला कांग्रेस द्वारा सेवा, समर्पण और जनहित के संकल्प के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा, प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत एवं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष यशोदा पुरोहित के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेणु कंवर राठौड़ एवं ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष गायत्री चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिवस मनाया।
इस दौरान भीलों की झोपड़ियों में पहुंचकर गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को फल और चॉकलेट वितरित किए गए, वहीं युवतियों को सेनेटरी पैड बांटकर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया।
कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में निरंतर सक्रिय रहने की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं।
कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मीनाक्षी भड़कत्या, कलिका पाटनी, पूर्व पार्षद कुसुम मीणा, प्रतिभा तिवारी, मधु गोस्वामी, वृतिका सालवी, नेहा सिंह, ज्योति तिवारी, माया सालवी, रितु, अनुराधा, सुगना भील, पार्वती, रुकया बानो, सीमा साहू, देवराज, हर्षवर्धन सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता








