Haji returns to Chittorgarh after completing 45-day Haj pilgrimage, receives grand welcome

चित्तौड़गढ़, 13 जून। मुस्लिम समाज की सबसे पवित्र धार्मिक यात्राओं में शामिल हज यात्रा पूर्ण कर चित्तौड़गढ़ जिले के हज यात्री सकुशल अपने घर लौट आए। लगभग 45 दिन पूर्व 26 अप्रैल को सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का और मदीना के लिए रवाना हुए यात्रियों की वतन वापसी पर परिजनों, रिश्तेदारों एवं मोहल्लेवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
गांधीनगर सेक्टर-2 निवासी हाजी अब्दुल रज्जाक मंसूरी ने हज यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि हज केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा को शुद्ध करने वाला एक पवित्र अमल है। यह यात्रा इंसान को संयम, सादगी, धैर्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया कि हज के दौरान पूरा वातावरण रूहानियत, भाईचारे और इबादत के रंग में रंगा हुआ था।
हज यात्रा से लौटने पर परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और पड़ोसियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई। हाजियों का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
गोल प्याऊ स्थित दरगाह हजरत काजी चल फिर शाह से जुलूस के रूप में हाजियों को उनके निवास तक लाया गया। जुलूस मार्ग में विभिन्न स्थानों पर मोहल्लेवासियों ने पुष्प वर्षा कर तथा शुभकामनाएं देकर उनका अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
हाजियों की सकुशल वापसी पर समाज के लोगों ने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की दुआ की।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






