Salvi Mahasabha submitted a memorandum protesting the social boycott of the Balai community.

चित्तौड़गढ़। भीलवाड़ा जिले के रूपाहेली गांव में बलाई समाज के कथित सामाजिक बहिष्कार और जातिगत भेदभाव की घटना के विरोध में सालवी महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि गांव के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बलाई समाज के लोगों का हुक्का-पानी बंद करने, धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं करने, दुकानों से सामान नहीं देने तथा अन्य सामाजिक प्रतिबंध लगाने जैसे फरमान जारी किए गए।
समाज के लोगों ने इसे संविधान और कानून के विरुद्ध बताते हुए दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के अनेक प्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता







