Gang posing as finance officials busted, gang arrested, gang leader and four others arrested

चित्तौड़गढ़, 09 जून। निंबाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने हाईवे पर फर्जी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बनकर दुपहिया वाहन चालकों को रोकने, किश्त बकाया होने का भय दिखाकर मारपीट करने तथा लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक किशोर को भी निरुद्ध किया है तथा लूटी गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हाईवे पर राहगीरों को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर रोकने और किश्त बकाया होने की बात कहकर उन्हें डराने-धमकाने एवं लूटपाट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया गया था। एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन एवं डीएसपी निंबाहेड़ा ब्रदीलाल राव के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रामसुमेर के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार निगरानी और तलाश के बाद गिरोह के सदस्यों को चिन्हित किया।
पुलिस ने संदिग्ध महिपाल गायरी (21) निवासी नयागांव, जिला नीमच (मध्यप्रदेश), नारू कुरैशी (29) निवासी निंबाहेड़ा तथा उनके एक किशोर साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह हाईवे पर नयागांव और आक्या टोल प्लाजा के बीच सुनसान स्थानों पर मोटरसाइकिल चालकों को रोककर स्वयं को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताता था। इसके बाद वाहन की किश्तें बकाया होने का भय दिखाकर मारपीट कर मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी लूट लेता था।
आरोपियों ने कल्याणपुरा ब्रिज, जलिया चेक पोस्ट, वंडर पुलिया, मंडफिया तथा नयागांव क्षेत्र में कई लूट की वारदातें करना स्वीकार किया है। गिरोह द्वारा लूटी गई मोटरसाइकिलें गोविंद नगारची (19) निवासी आवरी माता, भदेसर तथा शंकरलाल नगारची (23) निवासी ओरवाड़िया, निकुंभ को बेचना भी स्वीकार किया गया।
पुलिस ने गोविंद और शंकरलाल के कब्जे से लूटी गई एक स्ट्रीम मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मामले में महिपाल गायरी, नारू कुरैशी, गोविंद नगारची और शंकरलाल नगारची को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों एवं लूटे गए माल के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






