दो बाल श्रमिक मुक्त कराए, होटल संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

चित्तौड़गढ़, 06 जून। बाल श्रम, बाल बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान उमंग के तहत भादसौड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक होटल में कार्यरत दो नाबालिग बाल श्रमिकों को मुक्त कराकर होटल संचालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। वहीं अलग कार्रवाई में अवैध रूप से गीली लकड़ियों का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बालश्रम, बाल बंधुआ मजदूरी एंव मानव दुर्व्यापार उन्मूलन हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान उमंग के संबंध में आदेश प्रसारित किये गये है। जिसकी पालना में एएसपी मुकुल शर्मा, डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के निर्देशन में थानाधिकारी भादसोड़ा महेन्द्र सिंह मय जाप्ता एएसआई जीवन सिंह, कानि. प्रकाशचन्द्र व विरेन्द्रसिंह द्वारा भादसोड़ा थाना क्षेत्र स्थित श्री जी भोजनालय से दो नाबालिग को हॉटल संचालक से बालश्रम करवाते हुये को मुक्त करा हॉटल संचालक शिवनारायण पारिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं एक अन्य कार्यवाही मे एएसआई अमीचन्द मय जाप्ता कानि. लखपत, मनसुख द्वारा ट्रैक्टर मय ट्रोली में अवैध गिली लकड़िया नीम बबुल खेजड़े की वजन करीब 4 हजार किलो परिवहन करने से नियमानुसार ट्रेक्टर ट्रोली मय लकड़ियो के जब्त कर अभियुक्त सलमान खा पिता समीर खॉ पठान निवासी रामथली थाना कपासन को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजिबद्ध किया गया।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






