Oil theft behind a closed restaurant, two tankers seized, nearly 60,000 liters of petroleum products confiscated
चित्तौड़गढ़, 06। जिले में पुलिस में ने पेट्रोलियम पदार्थ चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। एक बंद पड़े ढाबे की आड़ में पेट्रोलियम पदार्थ चोरी किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ जप्त किया है। मौके से दो टैंकर एवं ड्रम में भरा करीब 60 हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जप्त किया है। इस मामले में थाने पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक बृजेशसिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटा उदयपुर फोरलेन स्थित भंडारिया गांव की सड़क पर बने ढाबों पर टैंकर से पेट्रोलियम पदार्थ चोरी किया जा रहा है। इस पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर सदर थानाधिकारी प्रेमसिंह के साथ मौके पर पहुंच कर दबिश दी। यहां एक बंद पड़े ढाबे पर पुलिस पहुंची, जहां एक दुकान पर रंगोली मोबाइल लिखा हुआ था। पुलिस ढाबे के पीछे पहुंची तो देखा कि वहा दो टैंकर खड़े हुए थे। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि इन टैंकर से पेट्रोलियम पदार्थ निकाला गया है। आस-पास में प्लास्टिक के नीले रंग के ड्रम पड़े हुए थे, जिनमें भी पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ था। ऐसे में रात को पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया। इस संबंध में शनिवार को रसद विभाग को सूचना दी गई। इस पर जिला रसद अधिकारी हितेश जोशी, प्रवर्तन अधिकारी सुमन तिवारी भी मौके पर पहुंचे। यहां सुरक्षा बंदोबस्त के बीच जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि दो टैंकर में प्रत्येक में 29-29 हजार लीटर मिला कर करीब 58 हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ था। टैंकर पर चढ़ कर जांच की तो सामने आया कि इनकी सील भी टूटी हुई थी। ऐसे में पुलिस को पूरा संदेह है कि यहां टैंकर से पेट्रोलियम पदार्थ निकाला जा रहा था। दबिश के दौरान पुलिस को मौके पर कोई नहीं मिला। आशंका है कि आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिनके संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। जमीन मालिक एवं ढाबा संचालक के अलावा टैंकर के चालकों को बुला कर पूछताछ की जाएगी कि आखिर इस तेल चोरी के खेल में और कौन शामिल है। पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि जिला रसद अधिकारी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






