Bharat Vikas Parishad’s 100th cycle rally concludes on World Environment Day, gives message of environmental protection

चित्तौड़गढ़, 5 जून। भारत विकास परिषद द्वारा वर्ष 2017 से संचालित पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित 100वीं पर्यावरण साइकिल रैली ऐतिहासिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। रैली के माध्यम से जल, जमीन और जीवन बचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के संवर्धन का संदेश दिया गया।
कलेक्ट्री चौराहे से आयोजित रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद सी.पी. जोशी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद ने चित्तौड़गढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विशिष्ट अतिथि विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने परिषद के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिमाह आयोजित होने वाली यह साइकिल रैली समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खण्डेलवाल ने की। क्षेत्रीय संयोजक (पर्यावरण) कमल जैन ने बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा पूरे राजस्थान में पर्यावरण संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है तथा चित्तौड़गढ़ शाखा की यह 100वीं रैली एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
रैली से पूर्व कलेक्ट्री चौराहे पर शहरवासियों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता से विशाल मानव श्रृंखला बनाकर प्रकृति संरक्षण एवं जैव विविधता बचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पर्यावरण प्रेमी काबरा का अतिथियों द्वारा सम्मान भी किया गया।
रैली कलेक्ट्री चौराहे से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, गोल प्याऊ, खटीक मोहल्ला, ओछड़ी दरवाजा, गांधी नगर, कन्या महाविद्यालय, खरड़िया घाट, महाराणा प्रताप सेतु मार्ग, पोस्ट ऑफिस एवं रेलवे अंडरब्रिज होते हुए वन विभाग परिसर पहुंची, जहां परिषद के सदस्यों ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक मंच, माहेश्वरी समाज, जैन समाज, जेसीज, सीए संगठन, आचार्य तुलसी बहुउद्देशीय फाउंडेशन, महावीर मंडल, विश्व हिन्दू परिषद, महावीर सेवा संस्थान, क्रीड़ा भारती, महावीर नवयुवक मंडल, बिरला सीमेंट, हिन्दुस्तान जिंक सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






