PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK गौसेवा एवं जनसेवा के साथ मनाया बद्रीलाल जाट का जन्मदिवस, विभिन्न स्थानों पर हुए सेवा कार्य - Chittorgarh News

गौसेवा एवं जनसेवा के साथ मनाया बद्रीलाल जाट का जन्मदिवस, विभिन्न स्थानों पर हुए सेवा कार्य

SHARE:

Badrilal Jat’s birthday celebrated with cow service and public service, service work done at various places

चित्तौड़गढ़, 5 जून। बड़ी सादड़ी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी एवं निवर्तमान डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस परिवार एवं सहयोगी संगठनों द्वारा विधानसभा क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर गौसेवा, जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए गौमाताओं की सेवा, मरीजों को फल वितरण एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में भागीदारी निभाई।

महावीर गोवर्धन गौशाला में अध्यक्ष लालचंद गुर्जर एवं बालू मीना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गौमाताओं को गुड़ खिलाकर बद्रीलाल जाट के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। वहीं ओम शांति गौशाला में रणजीत सिंह झाला के नेतृत्व में हरा चारा खिलाकर जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर गौशाला की ओर से राहुल मेहता ने सभी कार्यकर्ताओं का ओढ़ना पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

गंगरार क्षेत्र की कौशल्या गौशाला में रविंद्र सिंह राणावत एवं परमेश्वर जाट के नेतृत्व में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित हुआ। चित्तौड़गढ़ के गांधीनगर गौशाला में वी.पी. सिंह एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौमाताओं को चारा खिलाया। वहीं कपासन में प्रकाश जाट, राजीव सोनी एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी गौसेवा कर जन्मदिवस मनाया।

इसी क्रम में बड़ी सादड़ी अस्पताल में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा मानव सेवा के तहत फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिनेश सिंह राव एवं साथियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं जरूरतमंदों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने बद्रीलाल जाट के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए गौसेवा, जनसेवा एवं सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *