PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 17 थानों के 48 मामलों में जब्त 66 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ नष्ट, कीमत करीब 11 करोड़ - Chittorgarh News

17 थानों के 48 मामलों में जब्त 66 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ नष्ट, कीमत करीब 11 करोड़

SHARE:

Over 66 Quintals of Narcotics Seized in 48 Cases Across 17 Police Stations Destroyed; Valued at Approximately ₹11 Crore.

चित्तौड़गढ़, 29 मई। जिले के 17 पुलिस थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त अवैध मादक पदार्थों को शुक्रवार को जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा थाना शंभूपुरा के सावा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया। इस दौरान करीब 66 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा, गांजा, स्मेक और एमडीएमए नष्ट किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 11 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय से भौतिक सत्यापन और निर्णय के बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों के मालखानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थ और वाहन बड़ी संख्या में जमा होने से अन्य जब्त माल रखने में परेशानी आ रही थी। इसी को देखते हुए माल निस्तारण और थानों को व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से संबंधित थानों से प्रस्ताव लेकर पूरी प्रक्रिया को अमल में लाया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा, डीएसपी भदेसर विनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक जोधाराम, शंभूपुरा थानाधिकारी धर्मराज सहित संबंधित 17 थानों के थानाधिकारी, मालखाना प्रभारी एवं नॉन एसआर शाखा के अधिकारी मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया के दौरान रिकॉर्ड मिलान, वजन और नष्टीकरण की कार्यवाही की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी करवाई गई।

पुलिस के अनुसार कुल 48 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों में 30 मामलों का 65 क्विंटल 76 किलो 537 ग्राम डोडा चूरा, 11 मामलों का 34 किलो 748 ग्राम गांजा, 6 मामलों का 996 ग्राम एमडीएमए और 1 मामले का 135 ग्राम स्मेक शामिल था। इन सभी मादक पदार्थों को अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया।

इस दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट के यूनिट हेड उत्तम राय, एचआर हेड नितेश राठी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी धीरेंद्र राठौड़, जनसंपर्क प्रबंधक दीपक भट्ट एवं पर्यावरण विभाग के मिथिलेश बेनीवाल भी मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *