कुएं में मिली युवक की सड़ीदृगली लाश, भदेसर इलाके के भीलगट्टी गांव के कुएं में मिला शव

SHARE:

The decomposed body of a young man was found in a well in Bhilgatti village in the Bhadesar area.

चित्तौड़गढ़। भदेसर क्षेत्र में भीलगट्टी गांव में करीब 6 माह से लापता युवक का शव एक कुएं से सड़े गले हालात में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव करीब एक से डेढ़ महीने पुराना बताया जा रहा है। शव की हालत इतनी खराब थी कि मौके पर उसकी पहचान कर पाना संभव नहीं हो सका। पुलिस ने शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। बुधवार को मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया।

थानाधिकारी विनोद मेनारिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति की हत्या कर शव कुएं में फेंकने की बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो कुंए में सच में लाश तैर रही थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही वीडियो में बताए गए नाम और तथ्यों की जांच कर रही है। माधु लाल ने शव की पहचान भतीजे लढेर गांव निवासी पप्पू भील के रूप में की।

उन्होंने कपड़ों के आधार पर दावा किया कि शव उनके भतीजे पप्पू भील का हो सकता है। हालांकि शव की खराब हालत के कारण वे पक्के तौर पर पहचान नहीं कर सके। पुलिस ने शव की पुख्ता पहचान के लिए सैंपल एफएसएल लैब भिजवाए हैं।

पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के बाद ही मृतक की पहचान और मौत की असल वजह पता चलेगी। माधु लाल ने बताया कि उनका भतीजा पप्पू भील बीते 6-7 महीनों से लापता था। उसके परिवार में कोई नहीं है। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। पत्नी मनमुटाव के चलते उसकी बेटी के साथ पीहर में रह रही है और बहनें शादी के बाद अपने-अपने ससुराल में हैं।

पप्पू भील अकेला रहता था और मजदूरी व खलासी का काम करता था। वह काम की तलाश में अक्सर कई महीनों तक घर से बाहर रहता था। इसलिए उसकी गैरमौजूदगी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। कुएं से मिले शव के कपड़े पप्पू के कपड़ों से मिलते हैं इसलिए हो सकता है कि लाश पप्पू की ही हो।

मामले में काका माधु लाल ने पुलिस थाना भदेसर में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने वायरल वीडियो में सामने आए कुछ लोगों पर उनके भतीजे की हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। थानाधिकारी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि युवक पप्पू का कुछ लोगों के साथ पहले विवाद हुआ था, जिसे भी जांच में शामिल किया गया है।

वहीं माधु लाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने भीलगट्टी के आंतरी गांव निवासी चांदमल उर्फ चंदू भील, कन्हैया लाल उर्फ किशन भील, पीपलवास निवासी दिनेश रावल और राजू भील के खिलाफ हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें