PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कुरान खानी, गौ सेवा कर पुण्य काम से मनाया एमडी चौपदार का अवतरण दिवस - Chittorgarh News

कुरान खानी, गौ सेवा कर पुण्य काम से मनाया एमडी चौपदार का अवतरण दिवस

SHARE:

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मी में परिण्डे बांधने का संकल्प लिया

चित्तौड़गढ़ 21 अप्रेल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम.डी चौपदार का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा सादगीपूर्वक मनाया गया।

संगठन मंत्री नवाबखान एवं जमील अहमद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार के यौम ए पैदाइश पर चित्तौड़गढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया के सानिध्य एवं अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में सुबह मदरसा कादरिया अनवारूल इस्लाम संस्थान नीलगरान में कुरानखानी के साथ गर्मी को देखते हुए मदरसे में सैकड़ों बच्चों को पीने के लिए पानी की बोतल वितरित की गई साथ ही मिठाई पर फातियाखानी पढ़कर मौलाना जाकीर ने उनकी लम्बी उम्र में बरकत के लिए दुआ मांगी।

मोहसीन खान ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिन पर सैंकड़ों कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में गांधीनगर स्थित गौशाला पहुँच कर गायों को दो क्विंटल हरा चारा खिलाकर गौ सेवा का पुण्य कार्य किया। इसके पश्चात् गौशाला में केक काटा गया। गर्मी को देखते हुए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर पक्षियों के लिए परिण्डे बांधने का संकल्प लिया। मौलाना जाकीर ने देश में अमन, चेन, भाईचारे की दुआ मांगी।

इस मौके पर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार, रमेश बुनकर, रमजान छीपा, पवन मेड़तवाल, अहसान पठान, अजय लोठ, सदर रफीक तंवर, रफीक, लाला भाई, अनिल भारद्वाज, सना परवीन, वर्षा बैरवा, लीला, लक्ष्मी, केसर, चांद भाभी, लोकेश, मुबारिक, एडवोकेट सत्तार, शब्बीर हुसैन रंगरेज, लियाकत मंसूरी, फारूख नीलगर, इमरान छीपा, मुबारिक टेलर, अशफाक, बब्बन छीपा, मौलाना जाकीर, युनूस छीपा, जिकरूद्दीन, उस्मान गनी, परवेज खान, रफीक, सिद्दीक भट्टा, सद्दाम, हनीफ चंदेरिया, संजय उपाध्याय, गुलशेर, शाहीद, फरीद कायमखानी, हारून, आरीफ, आजाद, शरीफ, सलीम, अशोक, हितेश पंवार, जाकीर नीलगर सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *