PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जे.के. सीमेंट ने मांगरोल में मनाया गया महिला दिवस - Chittorgarh News

जे.के. सीमेंट ने मांगरोल में मनाया गया महिला दिवस

SHARE:

JK Cement celebrated Women’s Day in Mangrol .

निंबाहेड़ा। जे.के.सीमेंट वर्क्स के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल व एच.आर हेड प्रभाकर मिश्रा के मार्गदर्शन में जे.के.सीमेंट वर्क्स द्वारा ग्राम मांगरोल में स्पर्श प्रोजेक्ट के अंतर्गत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम सुरभि लेडीज क्लब की अध्यक्षा स्नेहा तोषनीवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस दौरान कम्पनी के आई. आर. हेड भुवनेश सिंह, सी.एस.आर हेड राहुल कुमार सिंह , सुरभि महिला क्लब की पदाधिकारी मंच पर उपस्थित थे।

महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्नेहा तोषनीवाल ने उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की शुभकानाएं देते हुए कहा कि आज भारतीय महिलाएं न केवल पुरुषों से आगे है, बल्कि राष्ट्र के विकास से लेकर अपने घर के विकास तक में अपनी अहम भूमिका निभा रही है।

इस अवसर पर उपस्थित 300 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने कठपुतली शो, डांस, म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया एवं समाज उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्पर्श प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं को मनोरंजक कार्यक्रमों के मध्यम से महावारी स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के आधार की शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम का संचालन सी.एस.आर हेड राहुल कुमार सिंह व सृष्टि कुमावत (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सुरभि क्लब की सुनीता लड्ढा, लक्ष्मी सोनी, पूजा शर्मा, प्रियंका चक्रबर्ती , निर्मला शर्मा एवं बड़ी संख्या में महिला एवं बालिकाएं उपस्थित थी।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *