बीस हजार रुपये का ईनामी बदमाश शंभूपुरा पुलिस के हत्थे चढ़ा

SHARE:

Shambhupura police arrested a criminal carrying a reward of twenty thousand rupees.

जयपुर ग्रामीण में धोखाधड़ी के कई मामलों में था फरार

चित्तौड़गढ़, 19 फरवरी। जयपुर ग्रामीण जिले में धोखाधड़ी के कई मामलों में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को शंभूपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को बाद में जयपुर ग्रामीण पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी शंभूपुरा मनीष शर्मा (आरपीएस प्रशिक्षु) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस टीम गश्त के दौरान अरनियापंथ रेलवे फाटक पर पहुंची, जहां मुखबिर से सूचना मिली कि रोहिताश यादव पुत्र बंशीधर यादव निवासी अणतपुरा चिमनपुरा थाना गोविन्दगढ़, जिला जयपुर ग्रामीण, चित्तौड़गढ़ की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अरनियापंथ-चित्तौड़गढ़ मार्ग पर नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम 36 वर्षीय रोहिताश यादव बताया। थाना गोविन्दगढ़ से संपर्क करने पर पुष्टि हुई कि आरोपी धोखाधड़ी एवं एससी-एसटी एक्ट के मामलों में वांछित है। उसके खिलाफ थाना गोविन्दगढ़ में एक, थाना सामोद में एक तथा थाना चंदवाजी में तीन प्रकरण दर्ज हैं।

जयपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा आरोपी को 20 हजार रुपये का ईनामी घोषित किया गया था। शंभूपुरा पुलिस ने उसे डिटेन कर संबंधित थाना गोविन्दगढ़, जिला जयपुर ग्रामीण को सुपुर्द कर दिया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment