Arif Ali appointed district coordinator of The Bar Association Waqf

चित्तौड़गढ़, 18 फरवरी। दी बार एसोसिएशन वक्फ जयपुर द्वारा चित्तौड़गढ़ जिले में एडवोकेट आरीफ अली को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर जिले के अधिवक्ताओं में हर्ष की लहर है।
उल्लेखनीय है कि यह संस्था बार काउंसिल ऑफ राजस्थान से मान्यता प्राप्त है तथा राजस्थान वक्फ अधिकरण जयपुर में प्रदेशभर की वक्फ जायदादों एवं वक्फ संपत्तियों से संबंधित मामलों में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करती है। यह संगठन वक्फ अधिनियम के अंतर्गत उत्पन्न होने वाले विवादों एवं प्रकरणों की पैरवी के लिए अधिवक्ताओं को संगठित करता है।
संस्था का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के संरक्षण के साथ-साथ अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों के कानूनी अधिकारों और हितों की रक्षा करना है। इसी क्रम में विभिन्न जिलों में संयोजकों की नियुक्ति की जा रही है, जिसके तहत चित्तौड़गढ़ में आरीफ अली को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडवोकेट आरीफ अली ने बताया कि शीघ्र ही जिले के अधिवक्ताओं की एक कार्यकारिणी गठित कर उसकी घोषणा की जाएगी, ताकि चित्तौड़गढ़ जिले में वक्फ संपत्तियों के संरक्षण एवं संबंधित विधिक कार्यवाहियों को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






