Free health check-up camp organised for judicial officers and general public

चित्तौड़गढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार लोक कल्याणकारी शिविर के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मानसिंह चूंडावत एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में श्री सांवलिया जी राजकीय सामान्य चिकित्सालय द्वारा मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर जिला एवं सेशन न्यायाधीश के आवास स्थित प्राधिकरण परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें न्यायिक अधिकारी, उनके परिजन, समस्त न्यायिक कर्मचारी, अधिवक्ता एवं आमजन ने लाभ लिया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांचें पूर्णतः निःशुल्क की गईं तथा चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।
शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ताराचंद गुप्ता, डॉ. रामगोपाल सैन, नर्सिंग ऑफिसर भरत सिंह मीणा, रेखा मीणा, भरत जोशी, शफीक इकबाल शेख, अनिल शर्मा की उपस्थिति में किया।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ उठाया।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






