महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारीज गांधीनगर की ज्ञान प्रदर्शनी, श्रद्धालुओं ने लिया आत्मिक संदेश

SHARE:

Brahma Kumaris Gandhinagar organised a knowledge exhibition on Mahashivratri, devotees received spiritual messages.

चित्तौड़गढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज गांधीनगर सेवा केंद्र की ओर से चामटी खेड़ा रोड, कैलाश नगर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशेष ज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को आत्मिक ज्ञान, परमात्मा की पहचान एवं जीवन के वास्तविक उद्देश्य से अवगत कराना रहा।

प्रदर्शनी के दौरान ब्रह्माकुमारी कविता बहन, ब्रह्माकुमारी काजल बहन एवं ब्रह्माकुमारी निहारिका बहन ने श्रद्धालुओं को सरल एवं प्रभावशाली चित्रों और चार्ट के माध्यम से यह संदेश दिया कि हम आत्मा हैं और परमात्मा शिव हमारे पिता हैं। उन्होंने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व आत्म जागृति और ईश्वर से जुड़ने का विशेष अवसर है।

इस अवसर पर राजयोग ध्यान, कर्म सिद्धांत, शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली के महत्व को भी सहज रूप में समझाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ लिया।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें