PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK बिना जीवित प्रमाण पत्र के नहीं मिलेगी जनवरी माह की पेंशन - Chittorgarh News

बिना जीवित प्रमाण पत्र के नहीं मिलेगी जनवरी माह की पेंशन

SHARE:

Pensioners who do not update their life certificates will face a blockage of their January pension.

चित्तौड़गढ़, 30 जनवरी। राज्य सरकार के समस्त पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को सूचित किया जाता है कि जिन पेंशनर्स द्वारा अब तक अपना जीवित प्रमाण पत्र अपडेट नहीं करवाया गया है, वे 31 जनवरी 2026 (अंतिम तिथि) तक संबंधित कोष कार्यालय / उपकोष कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना जीवित प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से अपडेट करवा लें।

इस हेतु पेंशनर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 31 जनवरी 2026 को कोष कार्यालय एवं समस्त उपकोष कार्यालय खुले रहेंगे।

निर्धारित तिथि तक जीवित प्रमाण पत्र अपडेट नहीं करवाने की स्थिति में निदेशालय, पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग, जयपुर (राजस्थान) द्वारा संबंधित पेंशनर्स / पारिवारिक पेंशनर्स की माह जनवरी 2026 की पेंशन अवरुद्ध कर दी जाएगी।

जिन पेंशनर्स द्वारा पूर्व में जीवित प्रमाण पत्र अपडेट करवा दिया गया है, उन्हें पुनः अपडेट करवाने की आवश्यकता नहीं है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *