NSUI organised ‘Umang’ cultural programme at MPPG College

चित्तौड़गढ़, 28 जनवरी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय राव के नेतृत्व में बुधवार को एमपीपीजी कॉलेज परिसर में ‘उमंग’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अंकुश आदिवाल ने बताया कि कार्यक्रम कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, कांग्रेस जिला सचिव दिनेश गुर्जर, यूथ कांग्रेस प्रदेश संयोजक दीपक सिंह राठौड़, यूथ कांग्रेस संयुक्त सचिव चक्षु शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव संजय सेन, एनएसयूआई प्रदेश संयुक्त सचिव खुमेंद्र गुर्जर एवं यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष रामरतन गाडरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर यश प्रताप सिंह झाला, रविंद्र नाथ योगी, विजय भाटी, इरफान खान, शुभम शर्मा, अविनाश आचार्य, महेश गाडरी, युवराज सिंह चौहान, कुलदीप सालवी, लेहरू गाडरी, मयंक गोस्वामी, आशुराज सिंह, भरत सालवी, मंथन बुनकर, रजा शेख, बालकिशन भांड, आयुष वर्मा, नितेश पालीवाल, कृष्णा जाट, तनु सरगरा, खुशबू लोधा, खुशी शर्मा, पूजा राठौड़, भव्या चुंडावत, वंदना रेगर, दिव्या सालेचा, शालू मंसूरी, रानू, पीहू एरवाल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…








