गणतंत्र दिवस पर पंचायत समिति जेईएन मोहम्मद अजहर शैख सम्मानित

SHARE:

चित्तौड़गढ़। पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ में पदस्थापित जूनियर इंजीनियर मोहम्मद अजहर शैख को उनकी कर्तव्यपरायणता के साथ उत्कृष्ट एवं सराहनीय राजकीय सेवाओं के लिए 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग राजस्थान सरकार गौतम दक, सांसद सी.पी. जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह “आक्या” एवं जिला कलेक्टर आलोक रंजन के करकमलों द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सेवाभावी, व्यवहारकुशल, मृदुभाषी एवं सहज-सुलभ स्वभाव के धनी मोहम्मद अजहर शैख ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, समर्पण एवं जनसेवा की भावना से कार्य करते हुए प्रशासनिक दायित्वों का सफल निर्वहन किया है। उनके उत्कृष्ट कार्यों से न केवल विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूती मिली है, बल्कि आमजन को भी सीधा लाभ पहुंचा है।

इस सम्मान पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें