PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK बालिकाओं का शिक्षित होना समाज व राष्ट्र की प्रगति का आधार : विधायक आक्या - Chittorgarh News

बालिकाओं का शिक्षित होना समाज व राष्ट्र की प्रगति का आधार : विधायक आक्या

SHARE:

Educating girls is the basis of progress of society and nation: MLA Akya

चित्तौड़गढ़, 23 जनवरी। बालिकाओं के शिक्षित होने से समाज और राष्ट्र निरंतर प्रगति की ओर बढ़ता है। आज की प्रतिभावान छात्राएं हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्थान सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

यह विचार चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजित निपुण मेला एवं मेगा पीटीएम कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना, पद्माक्षी पुरस्कार, गार्गी पुरस्कार एवं निःशुल्क साइकिल वितरण योजना जैसी योजनाएं प्रतिभाशाली बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शासन उपसचिव ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बालिका प्रोत्साहन हेतु अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बालिकाओं ने उत्कृष्ट अध्ययन कर न केवल अपने परिवार बल्कि जिले का भी मान बढ़ाया है।

इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के सभी विद्यालयों में मेगा पीटीएम एवं निपुण मेले का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से शिक्षकों और अभिभावकों के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ। कुछ चयनित विद्यालयों के अभिभावकों से मुख्यमंत्री द्वारा सीधे संवाद का सीधा प्रसारण पंचायत समिति सभागार में किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत आरती, आलिया कुरैशी, अंजली माली, अंजलि रेगर, अनुष्का जायसवाल, आरती लोधा, आशा नायक, भारती कीर, चंचल ऐरवाल, चेतना रेगर, दिव्या तेली, दृष्टि तम्बोली, जीनत पिंजारा, खुशबू बैरवा, खुशी बानू, लक्ष्मी प्रजापत, मुस्कान पिंजारा, नैना बानो, पलक बानू एवं राना बी को लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में अनिल ईनाणी, नवीन पटवारी, रवि विराणी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शम्भुलाल सोमानी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर त्रिपाठी, डॉ. जितेन्द्र दशोरा, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश छीपा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *