PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK ईस्वी नववर्ष-2026 पर सांवलिया सेठ मंदिर, मण्डफिया में विशेष दर्शन व अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था - Chittorgarh News

ईस्वी नववर्ष-2026 पर सांवलिया सेठ मंदिर, मण्डफिया में विशेष दर्शन व अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था

SHARE:

30 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक विशेष दर्शन व्यवस्था, वीआईपी दर्शन बंद, 1400 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

Special Darshan and impenetrable security arrangements at Sanwalia Seth Temple, Mandfiya on New Year 2026

चित्तौड़गढ़, 30 दिसंबर। ईस्वी नववर्ष-2026 के अवसर पर श्री सांवलिया सेठ (मण्डफिया) में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 30 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है। इस अवधि में श्रद्धालुओं का प्रवेश मीरा सर्किल से एवं निकासी यशोदा विहार चौक से सुनिश्चित की गई है।

 

सांवलिया जी मंदिर मंडल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभा गौतम ने बताया कि श्रद्धालुओं के वाहनों हेतु विभिन्न मार्गों से आने वालों के लिए पृथक-पृथक पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। मंदिर परिसर व प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी निगरानी, जिग-जैग लाइनों में पेयजल, शीत ऋतु को देखते हुए अलाव तथा पर्याप्त मोबाइल बायो-टॉयलेट्स की व्यवस्था की गई है।

 

उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंदिर प्रशासन के 1000 सुरक्षाकर्मी एवं जिला पुलिस के 400 जवान तैनात किए गए हैं। सूचना प्रसारण हेतु पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम तथा 5 एलईडी स्क्रीन पर लाइव दर्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। नववर्ष के अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य पुष्प सज्जा से सजाया गया है।

 

अधिक भीड़ को देखते हुए 30 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक वीआईपी दर्शन पूर्णतः बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करने, जूता स्टैंड का उपयोग करने, कीमती सामान साथ न लाने एवं सतर्क रहने की अपील की है।

यह खबरें भी पढ़ें..

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *