प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

चित्तौड़गढ़, 28 दिसंबर। राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव के दौरान कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया। इसके साथ ही खजूर (डेट पाम) उत्पादन से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की कृषि तकनीकों पर प्रशिक्षण आयोजित किए गए, जिनमें 200 से 250 कृषकों ने सहभागिता की। सभी उपखंडों से आए किसानों के लिए यह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सीताफल उत्कृष्टता केंद्र में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान कृषि एवं अनुसंधान अधिकारी (रसायन) विक्रम सिंह बीटू, सहायक निदेशक कृषि (मुख्यालय) रमेश धाकड़ एवं कृषि अधिकारी ज्योति प्रकाश सिरोया ने प्राकृतिक खेती के महत्व एवं उसकी उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






