कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

SHARE:

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

चित्तौड़गढ़। गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों एवं माता गुजरी कौर की शहादत को समर्पित सिख समाज द्वारा आयोजित नगर कीर्तन का शुक्रवार को शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत गंभीरी नदी पुलिया के पास पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के सानिध्य में किया गया।

नगर कीर्तन दोपहर डेढ़ बजे गोरा बादल स्टेडियम से प्रारंभ होकर गोलप्याऊ चौराहा, सुभाष चौक होते हुए गंभीरी पुलिया पहुंचा। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा भाव से पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का अभिनंदन किया।

कांग्रेस प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि पुष्प वर्षा कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी, प्रदेश सचिव रणजीत लोठ, संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, जिला उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह राठौड़, गोविंद शर्मा, जिला महामंत्री कमल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी, वरिष्ठ पार्षद बालमुकुंद मालीवाल, एनएसयूआई अध्यक्ष कान्हा वैष्णव, युवक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नवीन तंवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सिख समाज के शौर्य, बलिदान और मानवता की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च त्याग को स्मरण करते हुए सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें