PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चितौड़गढ़ के अमित कुमार चेचानी होंगे जोधपुर में सम्मानित - Chittorgarh News

चितौड़गढ़ के अमित कुमार चेचानी होंगे जोधपुर में सम्मानित

SHARE:

चितौड़गढ़। चितौड़गढ़ की बहुमुखी प्रतिभा के धनी अमित कुमार चेचानी को सूर्यनगरी जोधपुर में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान सच मीडिया समाचार पत्र की तृतीय वर्षगांठ समारोह के अवसर पर दिया जाएगा।

सच मीडिया समाचार पत्र के संपादक सुमेर सिंह चुंडावत ने बताया कि आरटीडीसी होटल घूमर, जोधपुर में 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को तृतीय वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 100 से अधिक विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि अमित कुमार चेचानी सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे वर्ष 1998 से आकाशवाणी चित्तौड़गढ़ से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा कई संस्थानों से जुड़कर सामाजिक सरोकारों में निरंतर योगदान दे रहे हैं।

समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल (संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय विभाग) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. डॉ. वी.एस. जैतावत, कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर करेंगे, जबकि संत सानिध्य महामंडलेश्वर अचलानंद गिरी जी महाराज का रहेगा।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।

 

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *