चित्तौड़गढ़ में पहली बार “स्वयंसिद्धा 2025” स्वदेशी, महिला उद्यमिता और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

SHARE:

चित्तौड़गढ़ में पहली बार “स्वयंसिद्धा 2025”

स्वदेशी, महिला उद्यमिता और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

चित्तौड़गढ़, 18 दिसम्बर। लघु उद्योग भारती – महिला इकाई, चित्तौड़गढ़ द्वारा पहली बार तीन दिवसीय भव्य स्वदेशी एवं महिला उद्यमिता आधारित महोत्सव “स्वयंसिद्धा 2025” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 20, 21 एवं 22 दिसंबर 2025 को गंगौर गार्डन, चित्तौड़गढ़ में होगा। आयोजन की थीम “रंगीलो राजस्थान – कला, उद्यमिता और आत्मविश्वास का उत्सव” रखी गई है। इसकी जानकारी गुरुवार को प्रेसवार्ता के माध्यम मीडिया कर्मियों को दी गई।

कार्यक्रम की जानकारी देती मेला संयोजक राशि मूंदड़ा।

 

इस महोत्सव का उद्देश्य महिला नेतृत्व वाले व्यवसायों, स्थानीय कारीगरों, स्वदेशी उत्पादों, युवा उद्यमियों और कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को जमीनी स्तर पर साकार किया जा सके।

ये होंगे कार्यक्रम: 

3 दिवसीय आयोजन में 65 से अधिक स्वदेशी एवं एमएसएमई स्टॉल, जिनमें फूड, फैशन, हैंडलूम, आर्ट-क्राफ्ट, ज्वेलरी, आयुर्वेदिक व ऑर्गेनिक उत्पाद, होम डेकोर, सिल्क, पटोला एवं बंधेज साड़ियाँ शामिल होंगी।

चित्तौड़गढ़ एवं राजस्थान की लोक कला, संस्कृति और विरासत को दर्शाते रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम।प्रतिदिन सायं 6 बजे से टैलेंट शो, जिसमें कविता, संगीत, नृत्य, महिला आत्मरक्षा प्रदर्शन एवं ऐतिहासिक प्रस्तुतियाँ होंगी। बच्चों एवं परिवारों के लिए फन जोन, गेम्स एवं मनोरंजन गतिविधियाँ। स्थानीय व उभरते कलाकारों के लिए विशेष आर्ट गैलरी, जहाँ चित्तौड़गढ़ के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

निजी वाटिका में मेले की स्टॉल तैयार करते हुए ।

 

ये रहेगा विशेष आकर्षण: 

आयोजन के तीसरे दिन 22 दिसंबर को सायं 7 बजे इस्कॉन चित्तौड़गढ़ द्वारा प्रस्तुत दिव्य कृष्ण संध्या, जो भक्ति संगीत एवं आध्यात्मिक अनुभव से परिपूर्ण होगी।

पोस्टर विमोचन से बढ़ा उत्साह:

हाल ही में आयोजन का पोस्टर विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला कलेक्टर आलोक रंजन एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिससे जिले में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल बना।

प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष अंजली शर्मा,मेला संयोजक राशी मूंदड़ा, सचिव सुरभि बल्दवा, कोषाध्यक्ष आस्था जैन,डिजिटल प्रमुख  श्वेता तोषनीवाल, सलाहकार अनीता टांक, सह-कोषाध्यक्ष सीमा मेहता सहित महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

आयोजन समिति ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे “स्वयंसिद्धा 2025” में सहभागी बनकर स्वदेशी, महिला उद्यमिता और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दें।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें