चित्तौड़गढ़, 30 नवंबर। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की निदेशक मंडल बैठक चेयरमैन डॉ. आई.एम. सेठिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सभी शाखा क्षेत्रों में विशेष सेवा कार्यों के माध्यम से नए ग्राहकों को जोड़ने की रणनीति तय की गई। सहकारी विभाग से कार्यक्षेत्र विस्तार की अनुमति मिलने के बाद गांधी नगर चित्तौड़गढ़ तथा बांसवाड़ा-डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर नई शाखाएँ खोलने के प्रस्ताव दिसंबर महीने में भारतीय रिज़र्व बैंक को भेजे जाएंगे।

बैठक में शाखा आधारित व्यवसाय समीक्षा, ऋण स्वीकृतियाँ, निवेश समीक्षा तथा प्रधान कार्यालय निर्माण के लिए नक्शा और लागत अनुमान पर भी विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. सेठिया ने बताया कि मार्च 2026 तक प्रत्येक शाखा की प्रगति बढ़ाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को शाखा-वार जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में बैंक के पूर्व निदेशक इन्द्र मल लोढ़ा और दलपत तातेड के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके बाद डॉ. सेठिया ने पाली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पुत्र के विवाह समारोह में भाग लेकर विभिन्न वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी की।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







