निजी स्कूल की दीवार फांदकर घुसे चोर, 65 हजार की नगदी लेकर फरार

SHARE:

चित्तौड़गढ़। सदर थाना क्षेत्र की अवंतिका विहार कॉलोनी में स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। यह घटना रात डेढ़ से 2 बजे के बीच हुई, जिसमें तीन नकाबपोश चोर स्कूल से 65 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। तीनों चोर स्कूल की पीछे वाली दीवार फांदकर अंदर घुसे। उन्होंने सीधे मुख्य कमरे का ताला तोड़ा और अंदर रखे एक बड़े बाॅक्स को खंगाला, जहां करीब 65 हजार की नगदी से भरे एक बैग को चुरा कर फरार हो गये। कुछ ही देर बाद चोर उसी दीवार के रास्ते बाहर निकल गए। चोरों की यह पूरी हरकत स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

फुटेज में तीनों चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे ढाके हुए और शॉल ओढ़ी हुई थी। हैरानी की बात यह है कि चोरी की घटना के दौरान दूसरे कमरे में एक सुरक्षा गार्ड भी मौजूद था, लेकिन उसे किसी तरह की आवाज या हलचल का पता नहीं चला।

गुरुवार सुबह जब स्कूल स्टाफ पहुंचा, तो उन्हें कमरा खुला मिला और सामान बिखरा पड़ा था। जांच में नकदी वाला बेग गायब मिला, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन को सूचना दी गई। प्रबंधन ने सदर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। नकाबपोश होने के कारण चोरों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। चोरी में बाहरी व्यक्तियों या डेरा वाले समूह के शामिल होने का संदेह है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही हैं।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें