PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर रैली एवं जिला स्तरीय समारोह आयोजित - Chittorgarh News

वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर रैली एवं जिला स्तरीय समारोह आयोजित

SHARE:

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रगीत “वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला मुख्यालय पर भव्य रैली एवं जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, जिला कलक्टर आलोक रंजन सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के पश्चात विधायक जीनगर एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली ओवर ब्रिज, कलक्ट्रेट चैराहा एवं स्टेडियम मार्ग होते हुए इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम पहुँची। इसमें पुलिस स्काउट-गाइड, सैनिक स्कूल, विभिन्न विद्यालयों एवं नर्सिंग संस्थानों के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। रैली के दौरान देशभक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा। मुख्य कार्यक्रम इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। विधायक जीनगर एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से वंदे मातरम् के इतिहास, लेखक बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय तथा राष्ट्रगीत की सांस्कृतिक यात्रा को प्रदर्शित किया गया। विधायक जीनगर एवं जिला कलक्टर रंजन एवं जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं जिन्हें उपस्थित जनों ने सराहा।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा वंदे मातरम् नारा भी और प्रेरणा भी

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि वंदे मातरम् केवल राष्ट्रगीत नहीं बल्कि मातृभूमि को नमन करने का अमर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज़ादी से पहले जब यह गीत गाया जाता था तो यह नौजवानों के हृदय में जोश और साहस का संचार करता था। कलक्टर ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इस गीत का अर्थ समझें और इसे केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि उत्सव के रूप में मनाएं। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, रामचंद्र खटीक, विनोद कुमार मल्होत्रा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, जनप्रतिनिधि मिठ्ठू लाल जाट, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, कमलेश पुरोहित, श्रवण सिंह राव, सुधीर जैन, हरीश ईनानी, मनोज पारीक, नंद किशोर लोहार, सुभाष शर्मा, कुलदीप चतुर्वेदी, लोकेश त्रिपाठी, आशीष शर्मा, गौरव त्यागी, अनिल शिशोदिया, आई एम सेठिया, गोपाल राजोरा, सत्यनारायण कुमावत, अनिल इनाणी, ओमप्रकाश शर्मा, भोलाराम प्रजापत, भरत जागेटिया, राजन माली सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एनसीसी एनएसएस सैनिक स्कूल तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *