PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK मां ने दो वर्षीय बेटे को फांसी पर लटकाया, खुद कुएं में कूदी — ग्रामीण ने दिखाई बहादुरी, बचाई महिला की जान - Chittorgarh News

मां ने दो वर्षीय बेटे को फांसी पर लटकाया, खुद कुएं में कूदी — ग्रामीण ने दिखाई बहादुरी, बचाई महिला की जान

SHARE:

चित्तौड़गढ़/कपासन। चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोडा थाना क्षेत्र के मोकमपुरा उर्फ फुटियाखेड़ा गांव में मंगलवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई। घरेलू कलह से परेशान होकर एक महिला ने पहले अपने दो वर्षीय मासूम बेटे को फांसी पर लटका दिया और फिर स्वयं कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।

28 वर्षीय रूपमती देवी पत्नी किशनलाल जाट ने अपने बेटे आयुष (2 वर्ष) को घर में फांसी पर लटकाया और इसके बाद पास के कुएं में छलांग लगा दी। उसी दौरान गांव के औकारलाल जाट ने महिला को कुएं में कूदते देखा तो बिना देर किए बहादुरी दिखाते हुए कुएं में उतर गया और महिला की जान बचा ली।

कुएं से बाहर निकलते ही रूपमती ने रोते हुए बताया कि उसका बच्चा फांसी पर लटका हुआ है। ग्रामीण जब घर पहुंचे तो मासूम आयुष मृत अवस्था में मिला।

सूचना पर भादसोडा थाना अधिकारी महेन्द्र गुर्जर मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

घटना को लेकर किशनलाल पिता शंकरलाल जाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले दोनों पक्षों में आपसी विवाद भी हुआ था, जिस पर थानाधिकारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामला दर्ज करने की कार्यवाही की है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *