चित्तौड़गढ़ 03 नवंबर। श्री वीर तेजाजी बावजी मंदिर, अजोलिया का खेड़ा में स्वर्ण कलश प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पंचकुण्डात्मक श्री विष्णु महायज्ञ का पांच दिवसीय भव्य आयोजन 6 नवम्बर से आरंभ होगा। यह धार्मिक उत्सव 10 नवम्बर तक चलेगा।

कार्यक्रम श्री श्री 1008 श्री मेवाड़ महामंडलेश्वर महंत ब्रह्मस्वरूप चेतनदास महाराज के आशीर्वाद एवं महंत अनुजदास महाराज, सांवलिया धाम आश्रम मुंगाणा के सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है।
• 6 नवम्बर – प्रातः 9:15 बजे गणपति स्थापना, अमृत कलश यात्रा एवं अखाड़ा प्रदर्शन।
• 7 नवम्बर – प्रातः 8 बजे से हवन, शिखर पूजन, कलश पूजन एवं श्री विष्णु महायज्ञ प्रारंभ।
• 8 नवम्बर – प्रातः 8:15 बजे श्री विष्णु महायज्ञ अभिषेक व हवन, सांय 8:15 बजे राजू रावल एंड पार्टी द्वारा भव्य भजन संध्या।
• 9 नवम्बर – प्रातः 8:15 बजे सामूहिक हवन, सांय 8:15 बजे आकृति मिश्रा एंड पार्टी की भजन संध्या।
• 10 नवम्बर – प्रातः 9:15 बजे स्वर्ण कलश स्थापना, श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति व पुष्प वर्षा, इसके बाद 10:15 बजे महाप्रसादी का आयोजन।
आयोजन समिति ने सभी सनातन धर्मावलंबी भक्तों एवं क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक समारोह में सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






