- कई वारदातों को दे चुके थे आरोपी अंजाम
- आरोपी पहले भी कई मामलों में रहे हैं शामिल।
चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की बढ़ती घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर-जिला गैंग का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो रात के समय ऑटो में घूमकर मकानों और दुकानों की रैकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम को लगातार शहर में चोरी की घटनाओं की शिकायतें मिल रही थीं।
एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी विनय चौधरी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर चार आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक टेंपो (ऑटो) जब्त किया है, जिसका उपयोग वे वारदातों के दौरान करते थे।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने चार वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस अब आरोपियों से चोरी के माल की बरामदगी और अन्य संभावित साथियों की तलाश में जुटी है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता








