चित्तौडगढ़। आबकारी विभाग ने हथकड़ शराब के कारखाने पर नकेल कसने के उद्देश्य से जिले के निम्बाहेड़ा उपखण्ड क्षेत्र के धीनवा गांव में दबिश देकर मकानों में बन रही जब्त कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आबकारी आयुक्त महोदय के द्वारा चलाये गए विशेष अभियान के दौरान शिव प्रसाद नकाते अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन उदयपुर के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, नरेन्द्र जैन सहायक आबकारी अधिकारी के निकट सुपरविजन, संजय शर्मा पुलिस निरीक्षक सदर निम्बाहेडा के सहयोग एवं अरविन्द खींची आबकारी निरीक्षक वृत, प्रहराधिकारी हेमराज जाट, श्रवणलाल मीणा, बाघसिंह डूंगला एवं फरजान खान, हरिओम, इसरार हुसैन, सुभाषचन्द्र, छैलसिंह, गोपालसिंह, प्रहलाद गर्ग जाप्ता द्वारा गांव धीनवा में संयुक्त दबीश देकर भंवरसिंह पुत्र बहादुर सिंह के रिहायशी मकान से 60 लीटर एंव चरणसिंह पुत्र बहादुर सिंह के रिहायशी मकान से 70 लीटर एंव भगवान सिंह पुत्र बहादुर सिंह के रिहायशी मकान से 65 लीटर, लाल सिंह पुत्र निर्भयसिंह के रिहायशी मकान से 150 लीटर, महिपालसिंह पुत्र गमेरसिंह के रिहायशी मकान से 100 लीटर, नारायणसिंह पुत्र रायसिंह के रिहायशी मकान से 50 लीटर, कालुसिंह पुत्र नारायणसिह के कब्जे से 09 बोतल हथकड शराब महुवो की जप्त कर मौके से गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार आबकारी थाना निम्बाहेडा में प्रकरण दर्ज किया गया। इस प्रकार कुल निम्बाहेडा सर्कल में कुल 502 लीटर अवैध हथकड महुवा शराब जप्त कर 3 हजार लीटर वाश तथा 12 भट्टीयां मौके पर नष्ट करने के साथ ही सात आरोपियांे को गिरफ्तार किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






