चोरों ने फिर से सूने घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम

SHARE:

चित्तौडगढ़। शहर के सिविल लाइन इलाके में चोरों ने तीन दिन बाद फिर से एक सूने घर को निशाना बनाकर 12 लाख रुपए के गहने और 82 हजार रुपए नकद चोरी कर लिये। घटना उस समय हुई जब घर की मालकिन अपने गांव करेडा गई हुई थी। चोरों ने बड़ी ही सफाई से घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली शिक्षिका माया जोशी अपने गांव करेडा गई थीं। सोमवार को उनकी पड़ोसी ने फोन करके बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। यह सुनते ही माया जोशी तुरंत करेडा से चित्तौड़गढ़ लौटीं। घर के कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी खुली हुई थी और गहनों के बॉक्स इधर-उधर फेंके हुए थे। चोर उनके घर से करीब 8 तोला सोना और 82 हजार रुपए नकद लेकर गए हैं। सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच घर का मौका मुआयना किया।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो नकाबपोश चोर दिखाई दे रहे हैं। दोनों चोरों के हाथ में औजार थे, जिनसे उन्होंने ताला तोड़ा। फुटेज में यह भी देखा गया कि चोरों ने घर के सायरन लॉक को भी किसी तरीके से खराब कर दिया, ताकि चोरी के दौरान कोई आवाज न हो सके। दो दिन पहले ही सदर थाना क्षेत्र में एक अन्य घर में 82 लाख रूपये की चोरी हुई थी, जिससे लगतार है कि चोर लगातार इसी क्षेत्र में घूम कर रेकी कर रहे है।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें