चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना पुलिस ने 93 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुए अपहरण व लूट के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा लूटी गई पूरी राशि 50 हजार रुपये भी बरामद कर ली।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि प्रार्थी राजेन्द्र सिंह चुण्डावत निवासी महेशपुरम ने रिपोर्ट दी थी कि 4 सितंबर को उनके 93 वर्षीय दादाजी मनोहर सिंह चुण्डावत पेंशन की राशि निकालने बैंक गए थे। बैंक से बाहर आने के बाद अज्ञात बदमाश उन्हें बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए और मारपीट कर 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सरिता के मार्गदर्शन तथा डीवाईएसपी विनय चौधरी के निर्देशन में थाना कोतवाली के थानाधिकारी तुलसीराम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ह्युमन इंटेलिजेंस का उपयोग करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और लगातार प्रयासों से अपहरण एवं लूट में शामिल दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूट की पूरी राशि 50 हजार रुपये तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






