PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK होटल फायरिंग हत्या कांड में तीन और गिरफ्तार, अब तक 17 आरोपी पुलिस गिरफ्त में - Chittorgarh News

होटल फायरिंग हत्या कांड में तीन और गिरफ्तार, अब तक 17 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

SHARE:

मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर

चित्तौड़गढ़, 25 सितम्बर। उदयपुर-कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा के पास स्थित होटल पर 1 जून को युवक पर हुई फायरिंग से मौत के मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपियों को आश्रय व सहयोग देने वाले तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 1 जून की रात को अजयराज सिंह नामक युवक पर होटल में खाना खाते समय हमलावरों ने घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। साथ ही बदमाशों ने घटनास्थल पर खड़ी दो कारों में आग लगा दी थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन तथा डीएसपी विनय चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा फरार मुख्य आरोपियों को आश्रय देने वाले बिजयनगर थाना क्षेत्र के तीन आरोपियों— लोकेन्द्र सिंह उर्फ राहुल पुत्र संग्राम सिंह राजपूत (27 वर्ष, नाड़ी मोहल्ला, बिजयनगर), प्रिंस छापरवाल पुत्र कैलाशचन्द्र छापरवाल (25 वर्ष), शुभंकर गंगवाल पुत्र कैलाशचन्द्र गंगवाल (28 वर्ष, जामोला फैक्ट्री गली निवासी)को गिरफ्तार किया गया।

मामले में अब तक घटना को अंजाम देने वाले कुल 14 आरोपियों—हर्षवर्धन सिंह राजपूत, मनोज चौधरी, बद्री जाट, सुरेन्द्र सिंह उर्फ शेरु राजपूत, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, सखी मोहम्मद उर्फ सलीम, कुलदीप सिंह राणावत, किशनलाल जाट, विक्रम सिंह राजपूत, कमल सिंह राजपूत, भवानी सिंह उर्फ बंटी राजपूत, कुलदीप उर्फ ठाकुर, भवानी सिंह उर्फ राहुल तथा उपेंद्र सिंह उर्फ सोम सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों की तलाश पुलिस टीम द्वारा जारी है।

पुलिस टीम:

थानाधिकारी सदर चित्तौड़गढ़ निरंजन प्रताप सिंह, थानाधिकारी कोतवाली भवानी सिंह, हैडकॉन्स्टेबल सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल भूपराम, डुगर सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, हेमव्रत सिंह, भजनलाल, संजय कुमार, बलवंत सिंह, कुलदीप सिंह और मुकेश कुमार।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *