चित्तौड़गढ़, 18 सितम्बर। प्रभारी सचिव एवं संयुक्त सचिव वित्त (कर) जयपुर नथमल डिडेल ने गुरुवार को निम्बाहेड़ा रोड स्थित सीताफल उत्कृष्टता केन्द्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र पर संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। सबसे पहले ग्रीन शेडनेट हाउस में तैयार सजावटी पौधों एवं मातृ क्यारियों को देखा और पौध उत्पादन की सराहना की। इसके बाद इन्सेक्ट नेट हाउस में सीताफल के ग्राफ्टेड पौधे देखे और कहा कि ये किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगे।
उन्होंने सब्जी एवं फल पौध उत्पादन हेतु प्राइमरी हाईटेक नर्सरी का भी निरीक्षण किया, जहां टमाटर, मिर्ची और बैंगन के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। डिडेल ने उत्पादन एवं वितरण प्रणाली की जानकारी प्राप्त कर नर्सरी के उपयोग की सराहना की। इसी प्रकार वॉकिंग टनल में तैयार हो रहे खीरे के पौधे देखकर उन्होंने न्यूनतम समय में उत्पादन बढ़ाने के प्रयासों की तारीफ की और स्टाफ को नवाचार के लिए प्रेरित किया।
किसानों को जोड़ा जाएगा एफपीओ से
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने निर्देश दिए कि जिले में सीताफल बागान वाले किसानों का विवरण तैयार कर उन्हें एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) से जोड़ा जाए। साथ ही सीताफल प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए नियमित बैठकें आयोजित करने को कहा। उन्होंने बताया कि पंच गौरव योजना के तहत “एक जिला एक उपज” में चित्तौड़गढ़ से सीताफल चयनित है। ऐसे में किसानों को संगठित कर इसे ब्रांड स्वरूप देने की दिशा में काम किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी
निरीक्षण में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, उप निदेशक उद्यान डॉ. शंकर लाल जाट, परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. प्रेम चन्द वर्मा, जिला उद्योग अधिकारी हरी चौधरी सहित सीताफल केन्द्र से कृषि अधिकारी नोविना शेखावत, सहायक कृषि अधिकारी दिनेश चन्द्र झंवर, कृषि पर्यवेक्षक माया मीणा एवं वरिष्ठ सहायक भरत सिंह मौजूद रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






