88 किलो से ज्यादा अवैध डोडा चूरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

चित्तौड़गढ़ में नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

88 किलो से ज्यादा अवैध डोडा चूरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) चित्तौड़गढ़ सेल की टीम ने मंगलवार, 9 सितम्बर को बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने चंदेरिया रोड स्थित विद्युत सब स्टेशन के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें गुप्त कक्ष से 88 किलो 780 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पता चला कि ट्रैक्टर ट्रॉली में छिपा यह माल चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा हाइवे पर अजोलिया का खेड़ा स्थित एक होटल के पास दूसरे तस्कर को सौंपा जाना था। सीबीएन अधिकारियों ने मौके से उस आरोपी को भी दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

दोनों तस्करों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अवैध डोडा चूरा को जब्त कर लिया गया है।

यह खबरें भी पढ़ें…

गली-मोहल्लों में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, भव्य विसर्जन समारोह में उमड़ी अपार श्रद्धा

जयकारा-2025 : निःशुल्क गरबा वर्कशॉप 15 सितम्बर से

ग्राहकों की सुविधा को सदैव प्राथमिकता दे: डाॅ. सेठिया

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें