ग्राहकों की सुविधा को सदैव प्राथमिकता दे – डाॅ. सेठिया

चित्तौडगढ़। चित्तौड़गढ़ अरबन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष डाॅ. आई एम सेठिया ने केशव माधव सभागार में आयोजित एक दिवसीय स्टाफ कार्यशाला में कहा कि सहकारिता की भावना से स्थापित अरबन बैंक में ग्राहकों की सुविधा को सदैव प्राथमिकता देने के साथ ही बैंक की ऋण योजनाएं, लाकर सुविधा,धन हस्तांतरण सुविधा,रजत जयंती वर्ष में ब्याजदारो में की गई कमी आदि की विस्तृत जानकारी ग्राहकों को सही तरीके से दी जानी चाहिए ताकि ग्राहक बैंक से मन से जुड़ सके।
डाॅ. सेठिया ने कहा कि जीवन में नौकरी की मानसिकता से बाहर निकल कर सहकारी कार्यकर्ता की मानसिकता से कार्य करेंगे तो बैंक और सहकारिता के प्रति जनविश्वास बढ़ेगा। प्रारंभ में प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने स्वागत उद्बोधन के साथ ही प्रशिक्षण कार्यशाला की भूमिका प्रस्तुत कर बैंकिंग कार्यकुशलता की टिप्स दी। महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल ने व्यवसाय वृद्धि के प्रयास के तरीके, ऋण अधिकारी यशवंत बाफना ने त्वरित ऋण प्रस्ताव निस्तारण के तरीके, तकनीकी आईटी अधिकारी राकेश पाराशर ने साइबर सुरक्षा के लिए सवधानियो और प्रबंधक प्रशासन राजेश अवस्थी ने सामान्य प्रशासन के कठोरता और अनुशासन की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में शाखाओं के कर्मचारियों ने भाग लिया और तीन सत्रों में भिन्न विषय की जानकारी का गहनता से अध्ययन कर बैंक की मजबूती में योगदान का संकल्प लिया।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






