PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK बाबा राम देव जयन्ती भादवी बीज पर आज होंगें विविध कार्यक्रम - Chittorgarh News

बाबा राम देव जयन्ती भादवी बीज पर आज होंगें विविध कार्यक्रम

SHARE:

चित्तौडगढ़। डॉ. भीमराव अम्बेडकर ब्लड फाउंडेशन व बैरवा विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में जन-जन के आराध्य लोक देवता बाबा रामदेव की जयंती पर रक्तदान शिविर, प्रतिभा सम्मान समारोह, नृत्य एवं फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता सहित विविध आयोजन किए जाएंगे।

संस्थापक अध्यक्ष मनोज कुमार बैरवा ने बताया कि बाबा रामदेव जयंती भादवी बीज के उपलक्ष में प्रति वर्ष विविध कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी आज रक्तदान शिविर, प्रतिभा सम्मान समारोह, नृत्य प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन प्रतापनगर स्थित सिक्ख गुरुद्वारा हॉल में किया जा रहा है।

जिसमें प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक सर्व समाज के रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह होगा, इसके साथ ही नृत्य व फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के बच्चे अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस कार्यक्रम में मीणा समाज, सेन समाज, रेगर समाज के प्रतिनिधि व समाजजन भी उपस्थित रहेंगे।

बैरवा ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को भादवी बीज पर बाबा रामदेव जी का ध्वजा जुलूस निकाला जायेगा, जो मीठाराम जी का खेड़ा स्थित बाबा रामदेव के पुराने मंदिर से शुरु होकर फव्वारा चौक, रेगर मोहल्ला, सेन मोहल्ला, चौराहे स्थित बड़े रामदेव मंदिर होते हुए पुनः पुराने मंदिर पर पहुंच कर सम्पन्न होगा।

यह खबरें भी पढ़ें ..

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *