फिर सक्रिय हुआ मानसून, बारिश ने मौसम को बनाया सुहाना 

SHARE:

चित्तौडगढ़। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार एक बार फिर मानसून ने अपनी सक्रियता दिखाई है, शनिवार सुबह से ही शहर और जिले के कई हिस्सों में कभी हल्की बूंदा-बांदी तो कभी तेज बारिश का दौर जारी है, जिससे मौसम बेहद सुहावना हो गया है, लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह खबर राहत भरी है। इस साल मानसून की शुरुआत में जिले में औसत से कम बारिश हुई थी, इस वजह से कई छोटे-बड़े बांध और तालाब अब भी खाली पड़े हैं, जिसने किसानों और स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी थी, हालांकि शनिवार की बारिश ने उम्मीद जगाई है कि आने वाले दिनों में यह कमी पूरी हो सकती है। सुबह से हो रही बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर पानी बहने लगा, लोग बारिश से बचने के लिए छतरी और रेनकोट का इस्तेमाल करते नजर आए।

हरियाली की आगोश में शहर व दुर्ग

मानसून की पहली बरसात के बाद से दुर्ग, शहर व आस-पास का क्षेत्र हरियाली की आगोश में नजर आ रहा है। शनिवार सवेरे से शुरू हुई बारिश के चलते बादलों व हरियाली का नजारा देखते ही बनता है। लगभग 13 किलोमीटर परिधी में फैले दुर्ग की चारो ओर की तलहटी हरे-भरे वृक्षो से आच्छादित होकर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, वही दुर्ग पर भी हरितिमा का मनोहारी दृश्य देशी विदेशी पर्यटकों के लिये आकर्षण का केंद्र है।

यह खबरें भी पढ़ें …

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment