PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK मदरसा बोर्ड चेयरमैन एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रदेशाध्यक्ष चोपदार का किया स्वागत - Chittorgarh News

मदरसा बोर्ड चेयरमैन एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रदेशाध्यक्ष चोपदार का किया स्वागत 

SHARE:

चित्तौडगढ़। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एम. डी. चोपदार का इस्तकबाल किया। सैयद अकरम अली ने बताया कि मदरसा बोर्ड चेयरमैन एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष चोपदार का कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद चित्तौड़गढ़ प्रथम बार आगमन पर सुखवाडा़ गांव के समीप अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओ एवं स्थानीय कांग्रेस नेताओं द्वारा माला पहना कर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में विभाग द्वारा प्रभारी व सहप्रभारी बनाये जाएंगे, संभागवार सम्मेलन आयोजित करने के साथ ही जिला समन्वयक नियुक्त कर फिडबेक लिया जायेगा और सभी की आम सहमति से नई और सक्रिय कार्यकारिणी बनाई जायेगी। अल्पसंख्यक समुदाय के शिक्षा पर जोर दिया जायेगा, मदरसा को आधुनिकीकरण से जोड़कर उच्चस्तरीय शिक्षा के लिए प्रयास किया जायेगा। इस दौरान अशफाक शेख, आरिफ अली, सिद्दीक नूरी, मोहम्मद हुसैन, हाजी मुराद, इमरान खान, सिराज खान, जाकिर खान, इस्लाम मोहम्मद, मोहम्मद रईस, शोभा लाल गुर्जर, बगदुसिंह, प्रकाश मेघवाल, पींटू, नबी मोहम्मद, सईद शेख, शोएब शेख, जैनुल शेख, सईद अंजुम, हाजी मुराद, मोहम्मद हुसैन, वाहिद, शोयब, मोइनुद्दीन शेख, शाहिद खान, शौकत भाई, आरीफ मोहम्मद, अलताफ नीलगर, मोहम्मद इलियास, शोयब सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *