विधायक आक्या व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

(इलियास मोहम्मद)
चित्तौड़गढ़, 4 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर चित्तौड़गढ़ में एक भावुक व प्रेरणादायक आयोजन हुआ, जहां बहनों के प्रेम, स्नेह और सेवा भावना को नमन करते हुए राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कहा, “बहनें आकाश में चमकते उन सितारों के समान होती हैं, जो अंधेरे में भी अपने भाइयों को सफलता की राह दिखाती हैं।”

वह सोमवार को चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या द्वारा आयोजित आंगनवाड़ी बहनों के रक्षाबंधन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मंत्री शर्मा ने कहा कि जिन पर सांवलिया सेठ और बहनों का आशीर्वाद हो, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उन्होंने विधायक आक्या को इस मामले में भाग्यशाली बताते हुए कहा कि उन्हें लगातार बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मिलता रहा है।

मंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होकर गौरव का अनुभव जताया और कहा कि वे अपनी विधानसभा में भी इसी तरह का आयोजन करेंगे। उन्होंने बहनों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के अनुरूप एक पौधा अपनी मां के नाम जरूर लगाएं और उसका संरक्षण करें, जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति की अमूल्य सौगात मिल सके।

विधायक आक्या ने जताया बहनों के आशीर्वाद का विश्वास
विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी तीन बार की जीत में आंगनवाड़ी बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा, “राखी का यह धागा मुझे हर मुश्किल से सुरक्षित रखेगा।” उन्होंने अल्प मानदेय में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत को सलाम करते हुए उनकी जायज मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

जर्जर भवनों की मरम्मत को मिलेगा बजट
आक्या ने झालावाड़ की विद्यालय भवन दुर्घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं दु:खद हैं और मुख्यमंत्री इस ओर गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जर्जर आंगनवाड़ी भवनों की मरम्मत और आवश्यकता अनुसार नए भवनों के लिए बजट स्वीकृत किया जाएगा।

बेगूं विधायक ने की सराहना
कार्यक्रम में उपस्थित बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
बहनों ने जताया स्नेह, नेताओं का किया सम्मान
कार्यक्रम की शुरुआत में निर्मला कुमावत और सीता वैष्णव ने मंत्री संजय शर्मा, विधायक आक्या और विधायक धाकड़ को मेवाड़ी पाग पहनाकर स्वागत किया। करूणा सुवालका और मंगला सरगरा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी बहनों ने तिलक कर, आरती उतार कर राखी बांधी।
सेवानिवृत्त कार्मिक प्रेम शर्मा, प्रेमलता मीणा, दुर्गा चेचाणी, कांता, बसंता पुरोहित, मीना नाथ, मधु राव व नंदकुंवर का मंच पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन रवि विराणी ने किया।
इस मौके पर सीता वैष्णव, मंजु जैन, कविता द्विवेदी, ममता जोशी, सीमा गर्ग, भारती गवारिया, लक्ष्मण सिंह खोर, सुशीला कंवर, सुशील शर्मा, भरत जागेटिया, प्रवीण सिंह राठौड़, भंवरसिंह खरड़ीबावड़ी, अनिल ईनाणी, भोलाराम प्रजापत, शेलेन्द्र झंवर, तेजपाल रेगर, दिनेश शर्मा, रतन डांगी, नवीन पटवारी, रोहिताश्व जाट, पूरण सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता







