अर्बन बैंक निदेशक मंडल की बैठक संपन्न, व्यवसाय वृद्धि के लिए व्यापक रणनीति तैयार

SHARE:

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक बैंक अध्यक्ष डॉ. आई. एम. सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। रजत जयंती वर्ष के तहत बैंक द्वारा आमजन से सीधा जुड़ाव बढ़ाने और बैंकिंग सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कई अहम निर्णय लिए गए।

 

बैठक में यह तय किया गया कि बैंक अध्यक्ष और निदेशक मंडल के सदस्य सभी शाखाओं का दौरा कर वर्तमान और संभावित ग्राहकों से प्रत्यक्ष संवाद करेंगे। साथ ही, ऋण की ब्याज दरों में कमी कर अधिक से अधिक व्यवसायिक समुदाय को लाभान्वित करने के प्रयास होंगे। इसके अलावा, बाल बचत योजना के माध्यम से युवाओं को सहकारिता से जोड़ने की दिशा में विद्यार्थियों से संवाद की योजना बनाई गई है।

बैठक में रजत जयंती समारोह, प्रधान कार्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति, तथा पूरे वर्ष के लिए व्यवसाय वृद्धि की कार्ययोजना की समीक्षा की गई। साथ ही प्रबंधन टीम के योगदान को सुव्यवस्थित करने हेतु भी विशेष योजना बनाई गई।

 

प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने जानकारी दी कि बैठक में निदेशक दिनेश सिसोदिया, रणजीत सिंह नाहर, राधेश्याम आमेरिया, वृद्धिचंद कोठारी, बालकिशन धूत, बाबर मल मीणा, कल्याणी दीक्षित, हरीश आहूजा, दीप्ति सेठिया डाड, हेमंत शर्मा, नितेश सेठिया व सदस्य आदित्येन्द्र सेठिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर अप्रैल से जुलाई तक शाखावार ऋण वितरण व वसूली, प्रस्तावित एकमुश्त वसूली योजना, लाभांश वितरण एवं स्टाफ की कार्यकुशलता को लेकर भी अहम निर्णय लिए गए। संचालन वंदना वजीरानी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन दिनेश सिसोदिया ने प्रस्तुत किया।

राष्ट्रीय स्तर पर डॉ. सेठिया और वंदना वजीरानी का सम्मान

पुणे में आयोजित राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन में बैंक के अध्यक्ष डॉ. आई. एम. सेठिया को बेस्ट चेयरमैन अवार्ड तथा प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी को यंग वूमेन लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर निदेशक मंडल द्वारा उनका सम्मान करते हुए उपरणा पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा आयोजक संस्था नेफकब और एक्में ग्रुप का आभार जताया गया।

यह खबरें भी पढ़ें…

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें