जिले भर में दबिश देकर 205 आरोपी किये गिरफ्तार, पुलिस की 69 टीमों के 323 पुलिस कर्मियों ने की कार्यवाही 

SHARE:

चित्तौडगढ़। महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी व एरिया डोमिनेंश के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाकर जिले के समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की 69 विशेष टीमों द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई करते हुए कुल 205 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही के दौरान दो प्रकरण एनडीपीएस एक्ट, 06 प्रकरण आबकारी अधिनियम, एक प्रकरण आम्र्स एक्ट व एक प्रकरण आरएनसी एक्ट में दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि विशेष अभियान एएसपी सरिता सिंह के सुपरविजन में संपूर्ण जिले में चलाया गया। वृत्तवार एवं थानावार अपराधियों की सूचीयां तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिये अलग अलग टीमों का गठन कर समस्त पुलिस उप अधीक्षकों से वांछित अपराधियों की सूची, दबिश टीम तथा दबिश स्थान चिन्हित कर उन्हे अंतिम रूप देकर समन्वय स्थापित करते हुए धरपकड़ कार्यवाही की गई। जिले के शहर व ग्रामीण चित्तौड़गढ़, गंगरार, कपासन, बेगू, रावतभाटा, बड़ीसादड़ी, निम्बाहेड़ा एंव भदेसर वृत्त के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों के नेतृत्व में कुल 69 विशेष टीमें गठित की गई। जिसमें समस्त थाना, पुलिस लाइन के जाब्ता सहित पुलिस कर्मियों को एकत्रित किया गया। कुल 323 पुलिस कर्मियों द्वारा जिले के 402 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई, जहां से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, उदघोषित अपराधी, धारा 299 सीआरपीसी में वांछित, विभिन्न प्रकरणों में वांछित एवं अन्य अधिनियमों सहित कुल 205 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें विभिन्न प्रकरणों के अपराध में वांछित 17 अपराधी, 100 स्थाई वारंटी, मफरूरी में वांछित, गिरफ्तारी वारंटी, सामान्य प्रकरणों में वांछित 25 अपराधी सहित कुल 205 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें सबसे अधिक ग्रामीण चित्तौड़गढ़ व भदेसर वृत्त में 41-41 अपराधियों को दबोचा गया। उक्त कार्यवाही के दौरान दो प्रकरण एनडीपीएस एक्ट, 06 प्रकरण आबकारी अधिनियम, दो प्रकरण आम्र्स एक्ट व एक प्रकरण आरएनसी एक्ट में दर्ज किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment

और पढ़ें