गंभीर मारपीट के मामले में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

चित्तौड़गढ़। ज़िले के कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा में डेढ़ माह पूर्व हुई गंभीर मारपीट की घटना में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 8 जून को कल्याणपुरा निवासी सोनू पुत्र नारायणलाल कोली ने थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके चचेरे भाई दीपक के साथ बबलू और कुलदीप नामक युवकों ने मारपीट की। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाकर जैसे ही वह पांच अन्य लोगों के साथ घर लौटा, तभी आठ से दस लोगों ने उन पर धारदार हथियारों, लाठियों और हथौड़ों से हमला कर दिया। इस हमले में सोनू, उसकी बहन और पिता को गंभीर चोटें आई थीं।

प्रकरण दर्ज कर इसकी जांच एएसआई ओमप्रकाश को सौंपी गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन और डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के पर्यवेक्षण में कोतवाली थाना प्रभारी रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में एएसआई ओमप्रकाश, कांस्टेबल प्रमोद कुमार और गोपाल की टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने जांच व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपियों को चिन्हित करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं:

1. अर्जुन पुत्र रतनलाल बरगुण्डा कोली, उम्र 39 वर्ष, निवासी कल्याणपुरा, थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा

2. रितिक पुत्र कैलाशचंद्र बरगुण्डा कोली, उम्र 25 वर्ष, निवासी दशहरा मैदान, छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़

3. कुलदीप उर्फ बबलू पुत्र कैलाशचंद्र बरगुण्डा कोली, उम्र 25 वर्ष, निवासी छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले में गहन जांच जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *