ताश के पत्तों पर लग रहा था रुपयों का दांव, पुलिस ने किया पर्दाफाश!

SHARE:

निम्बाहेड़ा में 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹63,430 नकद व ताश के पत्ते जब्त।

पुलिस ने जुआ अधिनियम व संगठित अपराध की धाराओं में दर्ज किया केस।

चित्तौड़गढ़, 30 जुलाई।
कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार रात को सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्तों पर रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से ₹63,430 नकद राशि और ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने व लोकल स्पेशल एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा (पु.नि.) के निर्देशन में पुलिस टीम ने दबिश दी।

हेड कांस्टेबल विनोद कुमार व जाप्ता टीम — सिपाही सुभाष, ज्ञानप्रकाश, राजेश कुमार, रामकेश, सरियाराम और सुमित कुमार — द्वारा ईदगाह चौराहा से सांकरिया रोड, निम्बाहेड़ा पर टी.वी.एस. शोरूम के पीछे खाली स्थान पर जुआ खेलते हुए आरोपियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

1. फिरोज खान (45), देहली गेट, चित्तौड़गढ़

2. फारूख छीपा (39), ओकाब मोहल्ला, निम्बाहेड़ा

3. मोहसीन खान (28), रानीखेड़ा दरवाजा, निम्बाहेड़ा

4. तोसिफ खान (29), नया बाजार, निम्बाहेड़ा

5. असरफ खान (30), धोबी गली, निम्बाहेड़ा

6. वसीम खान (32), छीपा मोहल्ला, चित्तौड़गढ़

7. सुरेश चंद्र काबरा (55), कपड़ा बाजार, चित्तौड़गढ़

8. मोहम्मद जावेद (32), कोशल्या नगर, निम्बाहेड़ा

 

पुलिस ने इनके कब्जे से ₹63,430 की नकद जुआ राशि और ताश के पत्ते जब्त कर सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम व संगठित अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले आरोपी:

फारूख पुत्र मोहम्मद अयूब के विरुद्ध पूर्व में दो प्रकरण जुआ अधिनियम के तहत दर्ज हैं।

तोसिफ पुत्र तोफिक के खिलाफ एक प्रकरण मारपीट व एक जुआ अधिनियम के तहत दर्ज है।

असरफ पुत्र मुबारिक खान के विरुद्ध बलवा व राज्यकर्मी पर जानलेवा हमले सहित दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा इलाके में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी जारी रहेगी।

यह खबरें भी पढ़ें

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें